03
Feb
उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं में अनीमिया की रोकथाम और उनके स्वास्थ्य में सुधार हेतु पल्स अनीमिया महा अभियान का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रायपुर, देहरादून में किया गया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किये गये जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार लिये जाने हेतु जागरुक करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि पल्स अनीमिया महा अभियान प्रदेश में मातृ मृत्यु दर को कम करने, मातृ स्वास्थ्य में सुधार लाने और गर्भवती महिलाओं…
