19
May
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में मैनुअल स्कैवेंजर्स एवं सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों के कल्याणार्थ केंद्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र आवेदकों को आच्छादित किए जाने हेतु जनपद के रेखीय विभागों द्वारा शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि 27 मई को वाल्मीकि मंदिर, चुक्खूवाला देहरादून, 31 मई को वाल्मीकि धर्मशाला, इंद्रेश नगर देहरादून और 03 जून,2025 को वाल्मीकि मंदिर, वाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में समाज कल्याण, बाल विकास, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, उद्योग, लीड बैंक,…
