30
May
चाकीसैंण, पौड़ी (उत्तराखंड)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाकीसैंण की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य गणेश गोदियाल उपस्थित रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी के अध्यक्ष विनोद नेगी ने भाग लिया। गणेश गोदियाल ने अपने संबोधन में क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़कों की दयनीय स्थिति के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि…
