14
Jul
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मॉल रोड पर गढ़वाल टैरेस रेस्टोरेंट के सामने स्थित एक आइसक्रीम की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। मॉल रोड पर धुएं के गुबार और आग की भीषण लपटों से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान…
