Blog

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के क्रम में गन्ना की मूल्य वृद्धि का शासनादेश हुआ जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के क्रम में गन्ना की मूल्य वृद्धि का शासनादेश हुआ जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य बढ़ाने की स्वीकृति के अनुपालन में शासन के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग अनुभाग के द्वारा शासनादेश निर्गत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के अनुसार पेराई सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश की समस्त चीनी मिलों द्वारा क्रय किये जाने वाले गन्ने की अगेती प्रजातियों हेतु रू. 405 प्रति कुन्तल (मिल गेट पर) तथा सामान्य प्रजातियों हेतु रू. 395 प्रति कुन्तल (मिल गेट पर) का राज्य परामर्शित मूल्य निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत पेराई सत्र में राज्य में गन्ना की अगेती प्रजाति का राज्य परामर्शित…
Read More
सीएम ने किया वन क्लिक से 13982.92 लाख की पेंशन किश्त का भुगतान-9.38 लाख लाभार्थी हुए लाभान्वित

सीएम ने किया वन क्लिक से 13982.92 लाख की पेंशन किश्त का भुगतान-9.38 लाख लाभार्थी हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग द्वारा “पेंशन किश्त का वितरण” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने राज्यभर के पेंशन लाभार्थियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली सभी पेंशन राशि प्रत्येक माह की 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुँचना सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवा, किसान या कमजोर वर्ग को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पेंशन भुगतान में…
Read More
हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री

हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में क्लस्टर बनाकर हर्बल क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उपलब्ध हर्बल एवं औषधीय उत्पादों के संवर्धन और प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जड़ी-बूटी और एरोमा सेक्टर में अग्रणी दो राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज़ का अध्ययन करने हेतु राज्य से विषय विशेषज्ञों की टीम भेजी जाए, जिससे उत्तराखंड में भी इन नवाचारों को लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी क्षेत्र में टर्नओवर बढ़ाने…
Read More
मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण का असर: देहरादून आईएसबीटी में दिखा व्यापक सुधार, यात्रियों ने सराहे बदलाव

मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण का असर: देहरादून आईएसबीटी में दिखा व्यापक सुधार, यात्रियों ने सराहे बदलाव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून आईएसबीटी के हालिया औचक निरीक्षण का सकारात्मक प्रभाव अब बस अड्डे की व्यवस्थाओं में साफ दिखाई देने लगा है। निरीक्षण के बाद दिए गए कड़े निर्देशों के परिणामस्वरूप आईएसबीटी परिसर में सफाई व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, टिकट काउंटर प्रबंधन, रूट संचालन और सुरक्षा प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यात्री और स्थानीय दुकानदार इस बदलाव से राहत महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद बस स्टेशन में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। यात्री सूचना बोर्ड, अनाउंसमेंट सिस्टम, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है। सभी सीसीटीवी…
Read More
विंटर लाइन कार्निवाल के रंग में सजने लगा मसूरी, 24-29 दिसंबर तक चलेगा उत्सव

विंटर लाइन कार्निवाल के रंग में सजने लगा मसूरी, 24-29 दिसंबर तक चलेगा उत्सव

मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक होने जा रहे विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियां तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विंटरलाइन कॉर्निवाल के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को राजपुर रोड़ स्थित मंथन सभागार में मसूरी महोत्सव समिति के सदस्यों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर इस वर्ष मसूरी विंटर कार्निवाल का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति के सुझाव पर इस बार यह कार्निवाल 26 दिसंबर की सामान्य तारीख से पहले उत्तराखंड राज्य आंदोलन के नायक इंद्रमणि…
Read More
मुख्य सचिव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिकों को नमन, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुख्य सचिव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिकों को नमन, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

अपने चम्पावत दौरे के दौरान उत्तराखण्ड शासन के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिला सभागार परिसर में भूतपूर्व सैनिकों से भेंट कर सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day) के प्रति सम्मान प्रकट किया। मुख्य सचिव ने वीर सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए फ्लैग लगाया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह ने मुख्य सचिव को फ्लैग लगाकर Armed Forces Flag Day Fund (AFFDF) की महत्ता एवं इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। सशस्त्र सेना झंडा दिवस का उद्देश्य भारतीय सेना के सेवारत जवानों, शहीद सैनिकों, युद्ध अथवा ड्यूटी के दौरान घायल हुए सैनिकों…
Read More
यूपीईएस यूनिवर्सिटी ने युवा महिलाओं में स्तन स्वास्थ्य जागरूकता मज़बूत करने के लिए बीसीवाईडब्ल्यू फाउंडेशन के यूथ चैप्टर की शुरुआत की

यूपीईएस यूनिवर्सिटी ने युवा महिलाओं में स्तन स्वास्थ्य जागरूकता मज़बूत करने के लिए बीसीवाईडब्ल्यू फाउंडेशन के यूथ चैप्टर की शुरुआत की

देहरादून- 02 दिसंबर 2025: उत्तराखंड की प्रमुख बहुविषयी संस्था यूपीईएस यूनिवर्सिटी, जो छात्रों के समग्र अकादमिक और व्यक्तिगत विकास के लिए प्रतिबद्ध है, ने अमेरिका स्थित ब्रेस्ट कैंसर इन यंग वीमेन (BCYW) फाउंडेशन के यूथ चैप्टर की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य युवा महिलाओं को स्तन स्वास्थ्य, रोकथाम और प्रारंभिक पहचान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना है, साथ ही पुरुष छात्रों को भी अपने समुदायों में जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह यूथ चैप्टर यूपीईएस में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया हैं। इस अवसर पर स्कूल ऑफ़ हेल्थ…
Read More
धामी सरकार के निर्देशों से मेडिकल शिक्षा को नई रफ्तार पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज निर्माण निर्णायक चरण में

धामी सरकार के निर्देशों से मेडिकल शिक्षा को नई रफ्तार पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज निर्माण निर्णायक चरण में

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के बाद उत्तराखंड में मेडिकल एजुकेशन का विस्तार अभूतपूर्व रफ्तार पकड़ चुका है। राज्य सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य की ओर तीव्रता से बढ़ रही है, और उसी अभियान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना है सीमांत पिथौरागढ़। कठिन भूगोल और सीमित संसाधनों के बावजूद यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब यह परियोजना अपने निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है। मेडिकल कॉलेज परिसर अब लगभग पूरा आकार ले चुका है। विशाल इमारतें, सुव्यवस्थित ब्लॉक और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर—यह सब पिथौरागढ़ को…
Read More
ड्रग्स के विरुद्ध जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन तेज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 150 छात्रों की रैंडम टेस्टिंग

ड्रग्स के विरुद्ध जिला प्रशासन का कड़ा एक्शन तेज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 150 छात्रों की रैंडम टेस्टिंग

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और विद्यार्थियों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर सख्त रुख अपनाते हुए जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में रोस्टरवार ड्रग टेस्टिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की कड़ी में आज दूसरे दिन उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 150 छात्र-छात्राओं की रैंडम सैम्पलिंग की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी संस्थान में ड्रग टेस्टिंग के दौरान कोई विद्यार्थी पॉज़िटिव पाया जाता है, तो संबंधित डीन या कॉलेज स्वामी के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सरकार…
Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का चम्पावत में व्यापक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का चम्पावत में व्यापक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन, आनन्द बर्द्धन ने आज टनकपुर/शारदा बैराज, शारदा घाट, किरोड़ा नाला, बूम, बाटनागाड़ एवं श्यामलाताल क्षेत्र का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण कर विकास एवं बाड़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। टनकपुर/शारदा बैराज के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने यहां पर्यटन एवं एरो स्पोर्ट्स की संभावनाओं की समीक्षा की। शारदा घाट, टनकपुर स्थित शारदा कॉरिडोर परियोजना की जमीनी स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रिडकुल के अधिकारियों से 480 मीटर लम्बे स्पान पुल की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता…
Read More