04
Jan
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को ऐतिहासिक, पौराणिक व धार्मिक उत्तरायणी मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मेले को भव्य रूप दिए जाने को लेकर नुमाईश खेत में मंच स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि मंच को सुरक्षित एवं आकर्षक बनाते हुए मेलार्थियों को बैठने का उचित प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाए। टेंट आदि को समय से स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि मैदान के किनारे लगने वाली दुकानों एवं अन्य मनोरंजन सामाग्रियों को सुव्यवस्थित रूप से स्थापित करते हुए मेलार्थियों के आवागमन के लिए प्रयाप्त स्थान छोड़ा जाए। ऐतिहासिक,पौराणिक व धार्मिक उत्तरायणी मेले को…
