02
Jan
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सुपरिटेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 2 जनवरी 2025 से आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर एप्लिकेशन फॉर्म भरने का प्रोसेस भी शुरू हो गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2025 है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की यह रिक्तियां ग्रुप बी और सी के अंतर्गत निकाली गई हैं। सुपरिटेंडेंट के 142 पद जूनियर असिस्टेंट के 70 पद यानी कुल 212 पदों पर भर्ती है। सीबीएसई सुपरिटेंडेंट के पद के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री धारक होना चाहिए।…
