Blog

नोएडा में आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नोएडा में आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक, नोएडा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी नागरिक, कलाकार, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहते हुए भी उत्तराखंडी समाज द्वारा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और पहचान को जीवंत बनाए रखना अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी राज्य की संस्कृति के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं, जो राज्य से दूर…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला में एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने एमबी फूड्स की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन कम भूमि, कम जल और कम समय में अधिक लाभ देने वाला प्रभावी उद्यम है, जिससे किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय…
Read More
उत्तरायणी मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न, विभागों को दिए सख्त निर्देश

उत्तरायणी मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न, विभागों को दिए सख्त निर्देश

बागेश्वर: ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक उत्तरायणी मेले को भव्य, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने विकास भवन में गूगल मीट के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 13 से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस मेले के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में तोरण द्वारों की गुणवत्ता एवं डिजाइन पर विशेष जोर देते हुए सीडीओ ने निर्देशित किया कि सभी स्वागत द्वारों में एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए बैनर एवं फ्लैक्सी का…
Read More
भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’

भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’

जनपद रुद्रप्रयाग में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी बचाव एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विकसित ‘भूदेव’ मोबाइल एप के व्यापक उपयोग पर विशेष ज़ोर दिया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि भूदेव मोबाइल एप भूकंप आने से कुछ सेकंड पूर्व अलर्ट जारी करने में सक्षम है, जिससे नागरिक समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर जान-माल की संभावित क्षति को न्यूनतम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम…
Read More
भिलंगना के सुनार गांव में आयोजित हुआ रोजगार एवं सेवा शिविर

भिलंगना के सुनार गांव में आयोजित हुआ रोजगार एवं सेवा शिविर

टिहरी/दिनांक 19 दिसम्बर 2025: आज शुक्रवार, 19 दिसम्बर 2025 को विकासखंड भिलंगना के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सुनार गांव में रोजगार एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चमियाला गोविंद सिंह राणा रहे। सुनारगांव को गोद लेने वाले प्रवासी उत्तराखंडी एवं रतूड़ी फाउंडेशन के संस्थापक देव रतूड़ी के प्रयासों के माध्यम से इस शिविर के आयोजन में कुल 13 विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें उद्योग, समाज कल्याण, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, सेवायोजन, कृषि, जन आधार केंद्र, खाद्य एवं आपूर्ति, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग…
Read More
सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” की थीम पर देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला

सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” की थीम पर देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला

देहरादून : जिले में 20 से 28 दिसंबर 2025 तक रेंजर्स ग्राउंड में सहकारिता मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेला प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। इस मेले की थीम “सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” निर्धारित की गई है। मेले को लेकर रेंजर्स ग्राउंड में तैयारियां पूरी हो गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मेले के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा विभिन्न विभागों को उनके दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि मेला सुव्यवस्थित…
Read More
मनरेगा का नाम बदलने पर भाजपा सरकार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने किया तीखा हमला

मनरेगा का नाम बदलने पर भाजपा सरकार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने किया तीखा हमला

उत्तराखंड। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदले जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ढोल पीट-पीटकर केवल नाम बदलने का प्रचार कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर गरीबों और ग्रामीणों के लिए कोई नई ठोस योजना नहीं ला रही है। श्री गोदियाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें कांग्रेस पर नाम का विरोध करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी को किसी नाम से आपत्ति नहीं है, बल्कि…
Read More
रामपुर (न्यालसू) में भालू के हमले पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

रामपुर (न्यालसू) में भालू के हमले पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

रुद्रप्रयाग: जनपद के रामपुर (न्यालसू) निवासी 55 वर्षीय मंगल सिंह चौहान पर आज भालू द्वारा हमला किए जाने की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन ने त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की। घटना की जानकारी मिलते ही घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फाटा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र श्रीनगर रेफर किया गया है। प्रशासन द्वारा घायल को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने मामले को गंभीरता से लेते…
Read More
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली बढाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली बढाने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली बढ़ाने पर विशेष ध्यान देते हुए तय लक्ष्य समय पर पूरे किये जाएं संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों में इसकी नियमित निगरानी की जाए। कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एआई आधारित तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए। निबंधन एवं रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी कार्यों का डिजिटाइजेशन किया जाए। सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का जिलाधिकारियों एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए।…