Blog

मुख्यमंत्री धामी ने जनहित में विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे…

मुख्यमंत्री धामी ने जनहित में विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे गये है। सौंपे गये विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिन महानुभावों को दायित्व सौंपे गये हैं उनमें श्री हरक सिंह नेगी जनपद चमोली को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, सुश्री ऐर्श्वया रावत रूद्रप्रयाग को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, श्रीमती गंगा विष्ट जनपद अल्मोडा को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, श्याम अग्रवाल जनपद देहरादून…
Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विभागों को बजट प्रावधान के अनुरूप राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विभागों को बजट प्रावधान के अनुरूप राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए

देहरादून: नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज सचिवालय में आयोजित अपनी पहली सचिव समिति की बैठक में सभी विभागों को बजट प्रावधान के अनुरूप राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएस ने पूंजीगत मद पर व्यय बढ़ाने के लिए प्रयास के साथ विभागों को अपनी वार्षिक कार्य योजना पहले से ही तैयार करने तथा प्रत्येक माह का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागों से अपेक्षा की गई है कि वार्षिक कार्ययोजना में भौतिक एवं वित्तीय, आउटकम एवं आउटपुट सम्बन्धित सूचनाएं समाहित करें। आज की बैठक में मुख्य सचिव…
Read More
एलयूसीसी घोटाले निजी स्कूलों की अनियंत्रित फीस वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया किया शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव

एलयूसीसी घोटाले निजी स्कूलों की अनियंत्रित फीस वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया किया शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव

उत्तराखंड,देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने एलयूसीसी घोटाले, स्कूलों द्वारा अनियंत्रित फीस वृद्धि और कुट्टू के आटे में मिलावट के खिलाफ सहकारिता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के निवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ज्योति रौतेला ने एलयूसीसी घोटाले को देवभूमि के लिए कलंकित करने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि "द लोनी अर्बन मल्टी क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी" में निवेशकों के पैसों की धोखाधड़ी और सोसायटी द्वारा अपने पोर्टल को बंद कर दिए जाने से यह स्पष्ट होता है कि जनता को ठगने की साजिश…
Read More
वन विभाग के गेस्ट हाउस के आधुनिकीकरण पर दिया जाए विशेष ध्यान-मुख्यमंत्री

वन विभाग के गेस्ट हाउस के आधुनिकीकरण पर दिया जाए विशेष ध्यान-मुख्यमंत्री

देहरादून: वनों के संरक्षण के साथ वन सम्पदाओं से राजस्व वृद्धि के लिए और प्रभावी प्रयास किये जाएं। वन विभाग के गेस्ट हाउस के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। जड़ी-बूटियों, कृषिकरण तथा विपणन के क्षेत्र में कार्य के लिए और अधिक संभवनाएं तलाशी जाए। मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए कारगर उपाय किए जाएं। वनाग्नि प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण एवं ईको -टूरिज्म पर विशेष ध्यान दिया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में वन विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की  घोषणा की

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी द्वारा आज एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जनपद हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किया जा रहा है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सके। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, हरिद्वार जनपद में औरंगजेबपुर का शिवाजी नगर, गाजीवाली का आर्य नगर, चांदपुर का ज्योतिबा फुले नगर, मोहम्मदपुर जट का मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का अंबेडकर नगर,…
Read More
मिलावटखोरों पर सख्त धामी सरकार, मुख्य सप्लायर और दुकानदारों पर केस दर्ज, एफडीए की बड़ी कार्रवाई

मिलावटखोरों पर सख्त धामी सरकार, मुख्य सप्लायर और दुकानदारों पर केस दर्ज, एफडीए की बड़ी कार्रवाई

देहरादून: नवरात्र के दौरान देहरादून में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से 100 से भी अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित हुए। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और अगले 24 घंटे में अधिकांश मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत के निर्देशों के बाद खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने राज्य के सीमावर्ती इलाकों के साथ देहरादून और आसपास के इलाकों में दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों में ताबड़तोड़ छापेमारी चलाया गया। जिसमें एक दर्जन…
Read More
उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने संभाला कार्यभार

उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने संभाला कार्यभार

  देहरादून।उत्तराखंड सरकार के नए मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने आज सचिवालय में विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्यान आजीविका, जल संरक्षण, स्वास्थ्य और रिवर्स पलायन पर केंद्रित रहेगा। साथ ही, वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे।आनंदबर्द्धन का प्रशासनिक अनुभव काफी समृद्ध है। उन्हें 1992 में यूपी कैडर आवंटित किया गया था। अपने करियर में वे रामपुर, इटावा, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने वित्तीय संस्थानों और सार्वजनिक…
Read More
नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पदभार ग्रहण किया

नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पदभार ग्रहण किया

देहरादून: नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन को पदभार सौंपा। इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि सरकार की नीतियों का राज्य के विकास में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करना प्रशासन की प्राथमिकता है। आजीविका, रोजगार, कौशल विकास व रिवर्स माइग्रेशन भी प्रमुख प्राथमिकताओं में है। आजीविका के नए-नए अवसरो पर काम करना तथा इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शहरीकरण तथा राज्य का स्वास्थ्य क्षेत्र भी एक बड़ी चुनौती है।…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री धामी ने बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उत्तराखण्ड में सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू किये जाने पर इन्वर्टिस विश्वविद्यालय द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में यूसीसी की ऐतिहासिक पहल को साकार करने में उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का महत्वपूर्ण योगदान है। समान नागरिक संहिता का उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के लिए एक समान और न्यायसंगत कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित करना है। यूसीसी के लागू होने से राज्य के नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होने के साथ ही महिला सशक्तिकरण की…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों को हाल चाल जाना…

मुख्यमंत्री धामी ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों को हाल चाल जाना…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों को हाल चाल जाना। देहरादून जनपद में फूड प्वाइजनिंग की वजह से लगभग 100 से अधिक लोग बीमार हो गये। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सहारनपुर से सप्लाई हुए कुट्टू के आटे में मिलावट की संभावना से लोगों का स्वास्थ्य खराब हुआ। मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पतालों में भर्ती लोगों को समुचित इलाज देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर…
Read More