12
Jul
जनपद रुद्रप्रयाग में इन दिनों मानसून सक्रिय अवस्था में है, जिससे अत्यधिक वर्षा, भूस्खलन, सड़क मार्गों में अवरोध, जलभराव जैसी आपदा संभावनाएं बनी हुई हैं। इसी बीच विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा भी संचालित हो रही है, जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु और तीर्थयात्री जनपद की सीमाओं में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय भूमिका में है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जारी किया महत्त्वपूर्ण निर्देश जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने आपदा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन हेतु जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों…
