03
Oct
देहरादून : एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशों पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में बैठक हुई। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास विभागों को समन्वय स्थापित करते एनीमिया मुक्त कार्यक्रम और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा दवा लेने से वंचित न रहे। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद देहरादून में 06 अक्टूबर 2025 से निजी विद्यालयों में अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के…
