02
Oct
देहरादून, गुरुवार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल, कचहरी परिसर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शहीदों और आन्दोलनकारियों के परिजनों के कल्याण हेतु निरंतर संकल्पित है और उनके हितों व सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप एक समृद्ध…
