07
Sep
देहरादून,डाकपत्थर। सीटू से संबद्ध उत्तराखंड संविदा श्रमिक संघ का एक दिवसीय सम्मेलन UJVNL कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और संघर्ष के संकल्प के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूर एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं। 9 जुलाई की सफल हड़ताल से यह साबित हो चुका है कि मजदूर चारों श्रम संहिताओं को लागू नहीं होने देंगे, क्योंकि ये मजदूरों को गुलाम बनाने वाली नीतियां हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि…
