28
Oct
देहरादून(जिला सूचना विभाग)। देवभूमि उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक एवं गौरवशाली अवसर पर राजधानी देहरादून में आयोजित रजत जयंती समारोह में महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। प्रदेश की संस्कृति, संघर्ष और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने वाले इस आयोजन की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। रजत जयंती समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी मजिस्ट्रेट और संबंधित विभागों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के स्वागत, सुरक्षा तथा आवागमन से संबंधित…
