10
Nov
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जनता की समस्याओं की चार घंटे तक धैर्यपूर्वक सुनवाई की। कार्यक्रम में भूमि विवाद,आर्थिक सहायता,घरेलू हिंसा,पेंशन,ऋण माफी,सिंचाई,बाढ़ सुरक्षा तथा दैवीय आपदा से जुड़ी कुल 184 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही किया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। रायवाला निवासी अक्षर और वैभव की माता-पिता की मृत्यु के बाद सौतेली मां उनके पिता की संपत्ति और पेंशन लेकर फरार हो गई। ग्राम प्रधान की शिकायत पर…
