Jagriti Gusain

179 Posts

एडिप योजना के तहत 22 नवंबर को होगा 169 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम

देहरादून( सूचना विभाग)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के सहयोग से पूर्व में चिन्हित 169 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण (मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल) वितरित किए जाएंगे। यह वितरण कार्यक्रम 22 नवंबर (शनिवार) प्रातः 11:00 बजे राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान परिसर, राजपुर रोड, देहरादून में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, मा0 महापौर देहरादून श्री सौरभ थपलियाल, तथा विशिष्ट अतिथि मा0 विधायक राजपुर श्री खजान दास उपस्थित रहेंगे। भारत सरकार की एडिप योजना के तहत यूडीआईडी…
Read More
पुराने न्यायालय परिसर में रैन बसेरा के विरोध में आंदोलित अधिवक्ताओं के धरने को कांग्रेस का समर्थन – गणेश गोदियाल

पुराने न्यायालय परिसर में रैन बसेरा के विरोध में आंदोलित अधिवक्ताओं के धरने को कांग्रेस का समर्थन – गणेश गोदियाल

 देहरादून। पुराने न्यायालय परिसर में प्रस्तावित रैन बसेरा के विरोध में चर रहे अधिवक्ताओं के आन्दोलन को आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्वयं उपस्थित होकर समर्थ दिया। इस मौक़े पर अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए गोदियाल ने कहा कि बड़ी विडम्बना है कि सरकार कोर्ट परिसर के बीचो बीसी रेन बसेरा बनाने की बात कर रही है ये बात कुछ हज़म नहीं हो रही है कि केंद्र की एजेंसियों को पूरे देहरादून में रेन बसेरा के लिए कोर्ट के दो परिसरों के बीच की ही जगह मिली, सरकार को ये समझ नहीं है कि कल जब नई पीढ़ी…
Read More
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धरनास्थल पर पहुँचकर उपनल कर्मचारियों के आन्दोलन को दिया समर्थन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धरनास्थल पर पहुँचकर उपनल कर्मचारियों के आन्दोलन को दिया समर्थन

देहरादून। परेड ग्राउंड में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 9वें दिन भी जारी रही। राज्यभर से पहुंचे कर्मचारी नियमितीकरण सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे हुए हैं। अब तक सरकार और कर्मचारियों के बीच किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज पहली बार धरना स्थल पहुँचे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल प्रदर्शनस्थल पर आना नहीं बल्कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। माँगों पर प्रगति न होने के कारण वे स्वयं कर्मचारियों के बीच पहुंचे और समर्थन व्यक्त किया। धरनास्थल पर…
Read More

जिले के पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाएं गृहकर में छूट हेतु 26 नवम्बर से कर सकते हैं आवेदन

देहरादून(सूचना विभाग)। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी करनाल ओमप्रकाश पासवान (से नि)  ने अवगत कराया है कि देहरादून जिले के सशस्त्र सेनाओं के हवलदार एवं समकक्ष रैंक तक के पूर्व सैनिक और सैनिक विधवायें, जो नगर निगम / नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में स्वयं के मकान में निवास कर रहे हैं, को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2025-2026 के गृहकर में छूट हेतु आवेदन पत्र  26 नवम्बर 2025 से निशुल्क वितरित और जमा किये जायेगें एवं अन्तिम तिथि 15 मार्च 2026 है। आवेदन पत्र किसी भी कार्यदिवस में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, देहरादून से प्राप्त करें…
Read More
कांग्रेस भवन में गणेश गोदियाल ने संभाला प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

कांग्रेस भवन में गणेश गोदियाल ने संभाला प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, एयरपोर्ट से कांग्रेस भवन तक विशाल जुलूस देहरादून। नवनियुक्त उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को देहरादून स्थित कांग्रेस भवन, राजपुर रोड में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर हजारों कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था सुबह लगभग 8 बजे से ही प्रदेश के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम देहरादून पहुंचना शुरू हो गया। अलग-अलग जिलों से आए कार्यकर्ता जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जत्थों में पहुंचकर नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने को तैयार दिखे। करीब 10:30 बजे जैसे ही गणेश गोदियाल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,…
Read More
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत की भव्य तैयारियाँ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत की भव्य तैयारियाँ

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त अध्यक्ष  गणेश गोदियाल के स्वागत को लेकर कांग्रेस नेताओं में उत्साह का माहौल है। गणेश गोदियाल 16 नवम्बर 2025 को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कांग्रेसजन भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि  गोदियाल कल प्रातः 9:30 बजे नई दिल्ली से चलकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके उपरांत स्वागत काफिला भानियावाला, डोईवाला, मियांवाला, रिस्पिना, धर्मपुर मार्ग से होता हुआ अपराह्न 12:05 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगा, जहां विशेष समारोह में…
Read More
उपनल कर्मियों के आंदोलन को हरक सिंह रावत का समर्थन, नियमितीकरण मुद्दा गरमाया

उपनल कर्मियों के आंदोलन को हरक सिंह रावत का समर्थन, नियमितीकरण मुद्दा गरमाया

देहरादून। उपनल कर्मियों का नियमितीकरण मुद्दा उत्तराखंड में एक बार फिर गरमाने लगा है। चार दिनों से आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों के धरने पर कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए धामी सरकार पर तीखे प्रहार किए। धरना स्थल पर रावत ने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री रहते हुए उन्होंने उपनल कर्मियों के नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन के फैसले पर कैबिनेट में चर्चा कराने को समिति बनाई थी। लेकिन इसका निर्णय न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों को तत्काल मानने की अपील की। रावत ने कहा कि…
Read More

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का आठवां उत्तराखण्ड राज्य सम्मेलन कल

देहरादून। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का आठवां उत्तराखण्ड राज्य सम्मेलन कल, दिनांक 14 नवम्बर 2025, को जैन धर्मशाला, देहरादून में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रीमती पी. के. श्रीमती मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। यह जानकारी अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रांतीय महामंत्री दमयंती नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान नई राज्य कमेटी का चुनाव भी किया जाएगा।
Read More
उत्तराखंड कांग्रेस में दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने गणेश गोदियाल ,शहीद स्थल पर जाकर दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड कांग्रेस में दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने गणेश गोदियाल ,शहीद स्थल पर जाकर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर दूसरी बार नियुक्त हुए गणेश गोदियाल  ने सबसे पहले कचहरी परिसर स्थित राज्य आंदोलनकारी शहीद स्थल पहुंचकर राज्य स्थापना के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के बलिदानियों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा, और उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प दोहराया। श्री गोदियाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व सौंपने के लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, वे उस पर खरा उतरने के लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने संगठनात्मक दृष्टि से वरिष्ठ…
Read More
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: गणेश गोदियाल फिर संभालेंगे कमान

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: गणेश गोदियाल फिर संभालेंगे कमान

देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए करन माहरा को हटाकर गणेश गोदियाल को एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने गोदियाल की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल के साथ ही पार्टी ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को प्रचार समिति (कैंपेन कमेटी) का अध्यक्ष बनाया गया है। तथा डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति (इलेक्शन कमेटी) की कमान सौंपी गई है।वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल…
Read More