31
Aug
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष (संगठन एवं प्रशासन) सूर्यकान्त धस्माना और महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी की उपस्थिति में दर्जनों लोगों ने भाजपा एवं अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित इस सदस्यता ग्रहण समारोह की अध्यक्षता अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने की। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं करन माहरा के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का…