20
Sep
देहरादून(जिला सूचना विभाग)।जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जिला टीबी फोरम की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देते हुए जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु ठोस कार्ययोजना के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। कोई भी व्यक्ति, संस्था या संगठन स्वेच्छा से टीबी मरीजों को पोषण, दवा और आजीविका संबंधी सहायता देने के लिए निक्षय मित्र बन सकता है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को व्यापक…