24
Dec
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर पर संसद में दिए बयान पर घोर आपत्ति जताते हुए कहा कि संविधान के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर संसद सत्र के दौरान संविधान पर व्यापक चर्चा हुई। इस चर्चा में सभी दलों के सांसदों ने अपनी बात रखी। इसी दौरान, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर के संदर्भ में ऐसा बयान दिया जिसने पूरे देश की जनता को आहत किया। उन्होंने कहा, “अंबेडकर-अंबेडकर कहना जैसे फैशन बन गया है। इतनी बार ईश्वर का…
