18
Oct
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी के अर्धशतकीय पारी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन पूरे कर लिए हैं। इस मैच से पहले उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 53 रनों की जरूरत थी, पहली पारी में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने संभलकर शुरुआत की और 15वीं गेंद पर पहला रन लिया। कोहली ने 70 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली ने 197वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ है।…
