admin

3017 Posts
भालू के हमले में गंभीर घायल दिलवर सिंह को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया

भालू के हमले में गंभीर घायल दिलवर सिंह को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया

चमोली। जनपद के बूरा गांव निवासी दिलवर सिंह पर भालू ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से घायल दिलवर सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाट लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए श्रीनगर रेफर किया गया। घायल को श्रीनगर ले जाने के दौरान खराब मौसम के कारण हवाई सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति में उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सड़क मार्ग से श्रीनगर पहुंचाया गया। श्रीनगर पहुंचने…
Read More
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ : गणेश गोदियाल

अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ : गणेश गोदियाल

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का विरोध सेना या सैनिकों से नहीं, बल्कि ऐसी भर्ती व्यवस्था से है, जिसमें युवाओं के स्थायी सैन्य रोजगार और भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि देश का युवा वर्षों तक सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी करता है और सैन्य सेवा…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से लिया ‘तीन संकल्पों का गुलदस्ता’ कहा – युवा शक्ति ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत आधारशिला

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से लिया ‘तीन संकल्पों का गुलदस्ता’ कहा – युवा शक्ति ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत आधारशिला

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। अपने जन्मदिवस को “युवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिवस पर युवा शक्ति के बीच उपस्थित होना उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और संकल्प उन्हें भी नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की आंखों में उन्हें भविष्य का विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड…
Read More
मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में दिखा उत्साह, मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में दिखा उत्साह, मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में दिनभर उत्साह और आत्मीयता का माहौल बना रहा। प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारी सहित विभिन्न वर्गों के लोग मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आत्मीयता से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों…
Read More
सरकारी परिसंपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी

सरकारी परिसंपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी

देहरादून। सरकारी परिसंपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा उनकी सीमाओं का सटीक निर्धारण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए माननीय उच्च न्यायालय एवं शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी सरकारी परिसंपत्तियों की सेटेलाइट पॉलीगॉन मैपिंग के माध्यम से सीमा निर्धारित कर उसे उत्तराखंड सरकारी परिसंपत्ति प्रणाली (यूके-जीएएमएस) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। पोर्टल पर चिन्हित अतिक्रमण को तत्काल हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।…
Read More
किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को मिली निर्णायक गति, छह राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक

किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को मिली निर्णायक गति, छह राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। करीब आठ दशकों से प्रतीक्षित इस परियोजना को लेकर हुआ समझौता जल सुरक्षा, ऊर्जा, सिंचाई, पेयजल और यमुना के पुनर्जीवीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह केवल MoU पर हस्ताक्षर का अवसर नहीं, बल्कि वर्ष 1940 से लंबित किशाऊ…
Read More
डीजीपी दीपम सेठ ने अभिसूचना एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

डीजीपी दीपम सेठ ने अभिसूचना एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

देहरादून। अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखंड में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीजीपी ने आतंकवाद नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संचालित आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने तथा पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े इनपुट्स के मद्देनजर सभी जनपदों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री एवं वीवीआईपी सुरक्षा को भी सुदृढ़ करने को कहा। उन्होंने चीन एवं नेपाल सीमा से लगे जनपदों में संदिग्ध गतिविधियों, घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी तत्वों की…
Read More
अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष ने 11 शिकायतों की सुनवाई कर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष ने 11 शिकायतों की सुनवाई कर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

देहरादून। विभिन्न शिकायती प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने मंगलवार को आयोग कार्यालय में सुनवाई की। हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, देहरादून, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल और चमोली से संबंधित 11 प्रकरणों में संबंधित पक्षों को सुना गया। अध्यक्ष ने अधिकारियों को प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने के निर्देश दिए। भूमि विवाद, जाति प्रमाण पत्र, उत्पीड़न, ऋण लेकर ट्रैक्टर न मिलने और नियुक्ति से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया। ट्रैक्टर प्रकरण में समुचित जानकारी प्रस्तुत…
Read More
नशामुक्ति अभियान को लेकर शिक्षण संस्थानों में होंगी विशेष कार्यशालाएं: जिलाधिकारी

नशामुक्ति अभियान को लेकर शिक्षण संस्थानों में होंगी विशेष कार्यशालाएं: जिलाधिकारी

देहरादून। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने और मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में नशामुक्ति जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की पहल की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनपद के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में नशामुक्ति विषय पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए केवल जागरूकता कार्यक्रम ही पर्याप्त…
Read More
15 अक्टूबर के बाद सड़क मार्ग से औचक निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश

15 अक्टूबर के बाद सड़क मार्ग से औचक निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 15 अक्टूबर के बाद वे कभी भी सड़क मार्ग से यात्रा कर सड़कों की स्थिति का औचक निरीक्षण करेंगे। धामी ने जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में सड़कों की स्थिति की नियमित समीक्षा करने तथा संबंधित विभागों एवं…
Read More