मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में दिखा उत्साह, मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

Share on Social Media


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में दिनभर उत्साह और आत्मीयता का माहौल बना रहा। प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारी सहित विभिन्न वर्गों के लोग मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आत्मीयता से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्नेह और शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सेवा का दायित्व सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग, समन्वय और टीम भावना से ही प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सेवा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करना आवश्यक है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *