जनगणना-2027 के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान, 1600 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वगणना का प्रशिक्षण

Share on Social Media

देहरादू। आगामी जनगणना में जनभागीदारी बढ़ाने एवं स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। चार विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में 1,600 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्वगणना की प्रक्रिया, ऑनलाइन पंजीकरण तथा तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रमों में जनगणना मास्टर ट्रेनर गिरीश थपलियाल एवं फील्ड ट्रेनर द्वारिका प्रसाद पुरोहित तथा डॉ. मनोज शुक्ला ने प्रतिभागियों को स्वयं एवं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई और उनकी तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली, थानो,

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश तथा राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानाचार्यों ने विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश प्रसाद सेमवाल ने भी स्वगणना पूर्ण करते हुए नागरिकों से जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

उन्होंने मातृभाषा के कॉलम में गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी सहित स्थानीय भाषाओं का सही उल्लेख करने तथा संस्कृत का ज्ञान रखने वाले नागरिकों से इसे अन्य ज्ञात भाषा के रूप में दर्ज करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनगणना में सही जानकारी दर्ज करना स्थानीय भाषाओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *