मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं

Share on Social Media

देहरादून 20जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है तथा आज विश्व के अधिकांश देशों में करोड़ों लोग योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक उन्नति का सशक्त माध्यम है। योग ने सम्पूर्ण विश्व को मानव कल्याण का मार्ग दिखाया है और यह सीमाओं से परे एक सशक्त एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला बन चुका है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से नियमित योग को अपनाने और स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन के लिए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *