विश्व रक्तदाता दिवस पर एम्स ऋषिकेश की मैराथन में गूंजा मानवता का संदेश

Share on Social Media

ऋषिकेश, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एम्स ऋषिकेश द्वारा आयोजित मैराथन रैली में संत निरंकारी मिशन के सेवादल एवं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के वॉलेंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रक्तदान के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने रक्तदान से जुड़े भ्रमों को दूर करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान को मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताया। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने का आह्वान किया।

मैराथन के सफल आयोजन पर एम्स प्रशासन ने संत निरंकारी मिशन के सेवादल सदस्यों एवं वॉलेंटियर्स के सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *