राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Share on Social Media

देहरादून, 12 जून। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में उनका भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल के व्यापक प्रबंध किए गए थे। एयरपोर्ट परिसर में राष्ट्रपति के स्वागत हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड प्रवास को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया गया। उनके आगमन से प्रदेशवासियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। राष्ट्रपति अपने निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं राजकीय आयोजनों में प्रतिभाग करेंगी।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सफल, सुखद एवं मंगलमय प्रवास की कामना की। राष्ट्रपति के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *