देहरादून, 12 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने देश के गौरव एवं प्रख्यात निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
अपने शोक संदेश में गणेश गोदियाल ने कहा कि जसपाल राणा का असामयिक निधन प्रदेश एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने निशानेबाजी के क्षेत्र में देश का मान-सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ युवा एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। खेल जगत में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जसपाल राणा का निधन केवल खेल जगत ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अत्यंत दुःखद क्षति है। गणेश गोदियाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
