राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां पूरी, जिलाधिकारी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Share on Social Media

देहरादून। जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित 12 एवं 13 जून के उत्तराखंड दौरे की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को राष्ट्रपति निकेतन एवं राष्ट्रपति आशियाना परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

राष्ट्रपति 12 जून को राष्ट्रपति आशियाना परिसर में विकसित किए जा रहे 132 एकड़ क्षेत्रफल के राष्ट्रपति उद्यान का अवलोकन करेंगी। वहीं 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को व्यवस्थाएं त्रुटिहीन रखने तथा बिजली, पेयजल, अग्नि सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित फिटनेस एवं क्लियरेंस प्रमाणपत्र समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रपति उद्यान के निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने पर भी जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति उद्यान में जॉगिंग एवं साइकिलिंग ट्रैक, ओपन एयर थिएटर, योगा पवेलियन, थीम पार्क, फूड कोर्ट, स्पोर्ट्स जोन सहित विभिन्न आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जो भविष्य में देहरादून के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *