महाराज ने की हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट ,किशाऊ बांध परियोजना पर हुई चर्चा

Share on Social Media

हिमाचल/शिमला। प्रदेश के कैबिनेट सतपाल महाराज ने शिमला स्थित राजभवन पहुंचकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच किशाऊ बांध परियोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

गुरुवार को शिमला स्थित राजभवन में आयोजित इस भेंट के वार्ता में महाराज ने राज्यपाल से यमुना नदी की सहायक नदी टौंस पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय किशाऊ बांध परियोजना के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से 1,324 मिलियन घन मीटर जल भंडारण क्षमता विकसित होगी, जिससे 97,076 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई तथा 617 मिलियन घन मीटर पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही परियोजना से 660 मेगावाट जलविद्युत उत्पादन भी होगा।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण से उत्तराखंड राज्य की लगभग 1,452 हेक्टेयर तथा हिमाचल प्रदेश की लगभग 1,498 हेक्टेयर भूमि जलमग्न होगी।

महाराज ने कहा कि किशाऊ बांध के निर्माण से उत्तराखंड को परियोजना से उत्पादित होने वाली विद्युत का निर्धारित हिस्सा प्राप्त होगा, जिससे राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त राज्य के कृषि क्षेत्रों, विशेषकर देहरादून एवं आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई के लिए अतिरिक्त जल उपलब्ध हो सकेगा।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *