टिहरी गढ़वाल, गजा 27मई 2026। गजा में आयोजित गजा घंटाकर्ण महोत्सव-2026 में पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोपवे निर्माण,कोटेश्वर झील विकास, डांडाचली में ईको पार्क निर्माण तथा विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण को स्वीकृति देने की घोषणा की।
उन्होंने पावकी देवी एवं चमराड़ा देवी मंदिरों के सौंदर्यीकरण, गजा मैदान के विस्तारीकरण एवं मंच निर्माण की भी घोषणा की। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए चाका महिला अस्पताल को पीएचसी में उच्चीकृत करने तथा चाका में सामुदायिक भवन के सुदृढ़ीकरण की घोषणा की गई।
शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंगटाली एवं पजै गांव को इंटर स्तर तक उच्चीकृत करने तथा नरेंद्रनगर महाविद्यालय को पीजी स्तर तक अपग्रेड करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। इसके अलावा गजा तहसील में लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान एवं जल निगम के तहसील स्तरीय कार्यालय खोले जाने की घोषणा भी की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित
