डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी देहरादून की कमान, जनभागीदारी एवं नवाचार पर रहेगा फोकस

Share on Social Media


देहरादून, 25 मई। देहरादून में प्रशासनिक फेरबदल के तहत डॉ. आशीष चौहान ने नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वहीं पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल के स्थानांतरण पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आमजन ने भावुक विदाई दी है।

कार्यभार ग्रहण करते हुए डॉ. चौहान ने कहा कि पारदर्शी प्रशासन, त्वरित जनसेवा और तकनीक आधारित समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुचारु बनाना, आपदा प्रबंधन को मजबूत करना तथा विकास योजनाओं को गति देना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।

आईएएस डॉ. चौहान इससे पहले कई पर्वतीय जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और नवाचार आधारित प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। सड़क सुरक्षा के लिए ‘सेफ सफर ऐप’, मातृ स्वास्थ्य निगरानी हेतु ‘काव्या ऐप’ और पर्यटन विकास के लिए ‘त्रिशूल पार्क’ जैसी पहलें उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी अपने कार्यकाल में जनहित से जुड़ी कई योजनाएं शुरू कीं। ‘नंदा-सुनंदा’ पहल और भिक्षावृत्ति में शामिल बच्चों के पुनर्वास अभियान को व्यापक सराहना मिली। उनके कार्यकाल को संवेदनशील और जनकेंद्रित प्रशासन के रूप में याद किया जा रहा है।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *