पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी का  निधन,प्रदेश कांग्रेस ने जताया शोक

Share on Social Media


देहरादून, 19 मई। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय परिवहन मंत्री मेज. जन. भुवन चन्द्र खंडूरी के निधन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट कीं।

श्री गोदियाल ने कहा कि मेज. जन. खंडूरी का जीवन देश सेवा और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहा। भारतीय सेना में उच्च पदों पर सेवा देने के बाद उन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन हम सभी के लिए गहरी सार्वजनिक क्षति है।

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर विधायक लखपत सिंह बुटोला, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल सहित कई कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *