विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल को दी स्वच्छता की सौगात, पांच नए कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Share on Social Media

नैनीताल, भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पांच नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भीमताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झीलों तथा धार्मिक एवं पर्यटन महत्व के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। ऐसे में नगर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए आधुनिक सुविधाओं एवं प्रभावी व्यवस्थाओं का होना अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर पालिका को उपलब्ध कराए गए ये नए कूड़ा वाहनों से कचरा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ और स्वस्थ नगरों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है तथा नगर निकायों को कूड़ा वाहनों के साथ-साथ आधुनिक स्वच्छता उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को और अधिक गति मिल सके।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा, भीमताल नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *