परमार्थ निकेतन में मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की गंगा आरती

Share on Social Media

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर विधिवत गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती में सहभाग किया। इस दौरान आध्यात्मिक वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार और गंगा आरती की दिव्यता ने सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने मां गंगा से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा की जीवनदायिनी धारा हैं, जिनका संरक्षण और स्वच्छता हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान परमार्थ निकेतन परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By Jagriti Gusain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *