05
Aug
रुद्रप्रयाग: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड ऊखीमठ के ग्राम मक्कुमठ स्थित राजकीय राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज मक्कुमठ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने की। ग्रामीणों ने पारंपरिक गीत गाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी भी शामिल हुए। विभिन्न विभागों के स्टॉलों का किया निरीक्षण शिविर के दौरान जिलाधिकारी ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन, डेयरी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, मत्स्य विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का आयुष्मान आरोग्य शिविर, समाज कल्याण, कृषि, जिला उद्योग केंद्र, उत्तराखंड राज्य ग्रामीण…
