29
Aug
बागेश्वर। जनपद के कपकोट विकासखण्ड के ग्राम पौंसारी एवं बैसानी क्षेत्र में गुरुवार देर रात भारी वर्षा एवं बादल फटने की घटना से जनहानि के साथ मकान, खेत, रास्ते और पुलिया क्षतिग्रस्त हुए हैं। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए। जिलाधिकारी आशीष भटगांई और माननीय विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं। दुर्गम मार्गों और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद प्रशासनिक टीम ने जान जोखिम में डालकर घटनास्थल तक पहुँच बनाई और प्रभावित परिवारों को तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई। खाने-पीने की व्यवस्था, सुरक्षित…
