उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों से किया संवाद

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने गुरूवार को मुख्य सेवक संवाद के तहत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग शादी अनुदान एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का सॉफ्टवेयर लॉच किया एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत दी जा रही पेंशन की इस वित्तीय वर्ष की 5वीं किश्त का ऑनलाइन भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि दिव्यांग युवक-युवती से विवाह करने पर प्रोत्साहन अनुदान धनराशि 25 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रूपये किया जायेगा। दिव्यांग छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति हेतु…
Read More
बसुकेदार क्षेत्र में टूटा पुल बनेगा फिर से, ल्वाड़ा में आज से शुरू हुआ वेली ब्रिज का निर्माण कार्य

बसुकेदार क्षेत्र में टूटा पुल बनेगा फिर से, ल्वाड़ा में आज से शुरू हुआ वेली ब्रिज का निर्माण कार्य

जनपद रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में 28 अगस्त को आई दैवीय आपदा के दौरान मयाली–गुप्तकाशी मार्ग पर ल्वाड़ा के समीप स्थित 12 मीटर लंबे स्पान का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे क्षेत्र की लाइफलाइन कहे जाने वाला यह मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था और स्थानीय जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। लेकिन अब राहत की खबर है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशों के बाद आज से पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य के लिए आवश्यक सामग्री ल्वाड़ा पहुंच चुकी है और लोक निर्माण विभाग द्वारा युद्धस्तर पर कार्य प्रारंभ किया गया है।…
Read More
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड में  कार्यकारिणी का किया विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड में कार्यकारिणी का किया विस्तार

देहरादून – 04 सितंबर 2025 – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से देहरादून प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के पद चिन्हों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा ने कहा पार्टी उत्तराखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2027 के चुनाव की तैयारीयों में…
Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अंतर्गत राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा पुलिस महानिदेशक को एसडीआरफ दल को प्रशिक्षण हेतु इस मद हेतु वित्तीय वर्ष 2024 – 25 की अवशेष धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025 – 26में व्यय किए जाने, जनपद चंपावत एवं पौड़ी को क्रमशः पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण एवं राहत एवं बचाव कार्यों को दूसरी किश्त आबंटित किए जाने पर सहमति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानव वन्यजीव संघर्ष सहित…
Read More
दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ का आयोजन – मुख्यमंत्री

दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ का आयोजन – मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में कुम्भ मेला 2027 के भव्य आयोजन की सभी तैयारियां समय करते हुए स्थायी प्रकृति के कार्य अक्टूबर 2026 तक पूर्ण किये जाएं। कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर वर्गीकृत कर उन्हें पूर्ण किये जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यों आगे बढ़ायें। बुधवार को सचिवालय में हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारी के क्रम में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन कराना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मेला संबंधित सभी कार्य…
Read More
भारत पर प्रतिबंध का यह शुरुआती दौर… 50% टैरिफ पर झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, अब नई धमकी दे दी

भारत पर प्रतिबंध का यह शुरुआती दौर… 50% टैरिफ पर झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, अब नई धमकी दे दी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्होंने रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर अभी शुरुआती दौर के प्रतिबंध लगाए हैं और संकेत दिया कि उन्होंने अब तक ”चरण दो या चरण तीन” के तहत प्रतिबंध नहीं लगाये हैं। पोलैंड के राष्ट्रपति करोल नवरोकी के साथ ओवल ऑफिस में द्विपक्षीय बैठक में भाग लेते समय ट्रंप उस समय नाराज हो गये जब उनसे एक पोलिश पत्रकार ने पूछा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति निराशा और हताशा व्यक्त की थी, लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। ट्रंप ने पोलिश पत्रकार से…
Read More
एलआईसी में निकली नई भर्ती, कोई भी ग्रेजुएट भर सकता है फॉर्म, आवेदन शुरू

एलआईसी में निकली नई भर्ती, कोई भी ग्रेजुएट भर सकता है फॉर्म, आवेदन शुरू

ग्रेजुएशन पूरी हो गई है। इसके बाद अगर आप एलआईसी के साथ अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, तो आपके लिए बढ़िया अपडेट है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन 2 सितंबर से ऑफिशियल वेबसाइट www.lichousing.com पर शुरू हो गए हैं। इस अप्रेंटिस प्रोग्राम के लिए उम्मीदवार आखिरी तारीख 22 सितंबर 2025 तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म सब्मिट कर सकते हैं। एलआईसी अप्रेंटिस भर्ती 2025 एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने यह भर्ती अभियान 192 अप्रेंटिसशिप की सीटों के लिए शुरू किया है। चुने…
Read More
आयुष्मानः अस्पतालों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण के निर्देश

आयुष्मानः अस्पतालों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण के निर्देश

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (SHA) उत्तराखंड के सभागार में आयोजित बैठक में आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पोर्टल पर चिकित्सकीय दरों की विसंगतियां, निरस्त व एररोनियस चिकित्सा दावे, लंबित भुगतान और आईटी संबंधी दिक्कतें प्रमुख मुद्दे रहे। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविन्द सिंह ह्यांकी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राधिकरण स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाए। साथ ही, अस्पतालों से लाभार्थी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, आपसी समन्वय बनाकर सहयोग की भावना से कार्य करने और आयुष्मान व एसजीएचएस लाभार्थियों को बिना किसी…
Read More
नेशनल स्पोर्ट्स डे पर एसजीआरआर यूनिवर्सिटी में टेबल टेनिस टूर्नामेंट

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर एसजीआरआर यूनिवर्सिटी में टेबल टेनिस टूर्नामेंट

देहरादून। नेशनल स्पोर्ट्स डे एवं हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर एसजीआरआर यूनिवर्सिटी में इंट्रा-स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर को फिट इंडिया मूवमेंट के रूप में भी मनाया गया। टूर्नामेंट 29 व 30 अगस्त को खेला गया, जिसमें यूनिवर्सिटी के सभी 11 कॉलेजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर महंत देवेंद्र दास ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि वाइस चांसलर डॉ. कुमुद सकलानी रहे, वहीं रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर, डीन एजुकेशन डॉ. मालवीका कांडपाल, डॉ. पुनीत ओहरी, कोऑर्डिनेटर डॉ. आर. पी. सिंह, स्पोर्ट्स ऑफिसर मि. एस. पी. जोशी, डीन…
Read More
बिन मां की 04 निर्धन बेटियां; जो आज तक नही गई स्कूल; डीएम ने कराया दाखिला

बिन मां की 04 निर्धन बेटियां; जो आज तक नही गई स्कूल; डीएम ने कराया दाखिला

देहरादून: जिला प्रशासन द्वारा असहाय व्यथित भटकते जीवन में उम्मीद एवं आशा व शिक्षा की किरण दिखाने का कार्य निरंतर जारी है, जहां 03 बेटियों को स्कूल में दाखिला दिलाया वहीं 1 बेटी को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर सेवायोजित करने की तैयारी है। विगत जनता दर्शन में 03 छोटी बहनों की बड़ी बहन सरिता ने जिलाधकारी संविन बसंल से अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनकी माता की डूबने से मृत्यु हो गई है, पिता कुछ कामधन्धा नही करते 03 बहनों की शिक्षा-दीक्षा विवाह तक की जिम्मेदारी उन पर है तथा फीस देने के पैसे नही हैं बहनों की स्कूल की…
Read More