11
Oct
देहरादून। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) द्वारा DAV पीजी कॉलेज, देहरादून में दलितों पर हो रहे लगातार अत्याचारों और हाल ही में देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गवई पर जूता फेंकने जैसी निंदनीय घटना के खिलाफ रैली एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य समाज में व्याप्त भेदभाव और हिंसा के खिलाफ आवाज़ उठाना तथा देश की न्यायपालिका और संविधान की गरिमा की रक्षा करना था। प्रदर्शन में SFI उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा, जिला सचिव अयाज़, SFI देहरादून इकाई की सचिव कनिका सहित अनेक छात्र-छात्राओं और साथियों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारे लगाकर दलितों के साथ…
