15
Oct
06 अतिरिक्त सखी ईवी वाहन जल्द होंगे संचालित, आरएफपी भी अपलोड महिला स्वयं सहायता समूह के संचालन में राज्य की प्रथम ऑटोमेटेड पार्किंग को मिलेगी नई दिशा देहरादून(जिला सूचना विभाग)। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा शहर के यातायात प्रबंधन को सुगम बनाने के उद्देश्य से परेड ग्राउण्ड ऑटोमेटेड पार्किंग के अन्तर्गत ‘‘फ्री सखी कैब सुविधा’’ का शुभारंभ किया गया। परेड ग्राउण्ड ऑटोमेटेड पार्किंग से ‘‘सखी शटल सेवा’’ के दो नए ईवी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन 5 किलोमीटर के दायरे में जनमानस को निःशुल्क ड्रॉप एवं पिकअप सुविधा प्रदान करेंगे। शीघ्र ही 05 चिन्हित स्थलों…
