21
Jun
देहरादून 21जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व तथा पार्टी की जनोन्मुखी नीतियों और विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश महासचिव महेंद्र नेगी के विशेष प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम में कई लोगों ने कांग्रेस परिवार से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर निगम वार्ड-65, डोभाल चौक के पूर्व पार्षद नरेश रावत, नवीन पहाड़ी, नथीलाल डोरियाल, जवाहर लाल भंडारी,सोबन सिंह भंडारी तथा अनिल पहाड़ी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।…
