04
Nov
देहरादून। राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित होने वाली पुलिस रैतिक परेड तथा 8 नवम्बर को प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग स्थल तथा आमंत्रित अतिथियों के स्वागत आदि की तैयारियों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस समारोह को भव्य एवं सफल…
