09
Nov
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देवभूमि को अनेक सौगातें दीं। उन्होंने समारोह में 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री ने समारोह में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया और अपना संबोधन गढ़वाली भाषा में शुरू कर उपस्थित जनसमूह में उत्साह का संचार किया। उन्होंने कहा, “जहां चाह, वहां राह।” यदि हमें अपना लक्ष्य पता है, तो हम अवश्य आगे बढ़ते हैं। उत्तराखंड ने यह बात सिद्ध…
