13
Nov
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर दूसरी बार नियुक्त हुए गणेश गोदियाल ने सबसे पहले कचहरी परिसर स्थित राज्य आंदोलनकारी शहीद स्थल पहुंचकर राज्य स्थापना के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के बलिदानियों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा, और उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प दोहराया। श्री गोदियाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व सौंपने के लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, वे उस पर खरा उतरने के लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने संगठनात्मक दृष्टि से वरिष्ठ…
