04
Oct
उत्तराखंड, देहरादून। बृहस्पतिवार को संस्कृत विभाग के प्रेक्षागृह में कुलानन्द घनशाला द्वारा रचित गढ़वाली रामलीला ग्रंथ का लोकार्पण मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन राधा रतूड़ी के कर-कमलों के द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्व लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने की।विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व डीजीपी उत्तराखंड अनिल रतूड़ी, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के कुलपति संजय जसोला उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राधा रतूड़ी ने गढ़वाली रामलीला के रचनाकार कुलानन्द घनशाला की प्रसंशा करते हुए कहा कि सभ्य मानव ही साहित्य की रचना करता है, और भाषा उसकी माध्यम है। रामायण हमारे सबसे प्राचीनतम ग्रन्थों में से…