08
Sep
देहरादून ।जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में भिक्षावृति मुक्त देहरादून के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून शहर में कोई बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी करने वाले बच्चों को रेस्क्यू कर मुख्य धारा में लाकर शिक्षा के माध्यम से सार्वागीण विकास से जोड़े। वाहन के माध्यम से निरंतर पेट्रोलिंग करते हुए भिक्षावृति करने वाले बच्चों को रेस्क्यू करें। जिलाधिकारी ने भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु प्रतिदिन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी…
