15
Jan
देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नगर निकाय चुनावों के तहत देहरादून के नत्थनपुर वार्ड नंबर 1 और 2, नवादा, हरावाला, बाला वाला, नथुवावाला आदि क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जनता से कांग्रेस के पार्षद और मेयर प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। गणेश गोदियाल ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के नाम पर 1500 करोड़ रुपये की जमकर लूटपाट की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस परियोजना के जरिए अपनी तिजोरियां भरीं। देहरादून में सड़कों पर बड़े-बड़े…
