09
Oct
एम्स ऋषिकेश के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग और इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजी (आई. एस.ए.) की ऋषिकेश शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थान परिसर में आयोजित खेल स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ खेल टीम का खिताब एम्स ऋषिकेश के नाम रहा। जबकि क्रिकेट मैच की ट्राॅफी दून मेडिकल काॅलेज ने जीती। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के खेल ग्राउण्ड में आयोजित खेल प्रतिस्पर्धाओें में राज्य के विभिन्न मेडिकल काॅलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इन प्रतिस्पर्धाओं में क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज, ट्रैक रेस, रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर जैसी कुछ रोचक खेल शामिल थे। कार्यक्रम की…
