14
Oct
देहरादून: आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम फरियादियों की समस्याओं को सुना। आज कुल 107 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे भूमि कब्जा, अवैध अतिक्रमण,अवैध निर्माण,विधुत,पानी,सड़क निर्माण आदि से संबंधित प्राप्त हुईं। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने के साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने विकासनगर से आये फरियादी जीवन सिंह ने अपने दैवीय आपदा में क्षतिग्रस्त मकान के बदले से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम विकास नगर को एक हफ्ते में कार्यवाही से अवगत कराए जाने हेतु निर्देशित किया,…
