उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित…

भारतीय जनता पार्टी मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित…

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के गजा मंडल पदाधिकारियों की बैठक बारातघर गजा मे आयोजित की गई। जिसमे मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए, बैठक का शुभारंभ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश चंद्र बंठवाण, विधानसभा संगठनात्मक संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य चंद्र सिंह चौहान एवं जिला मंत्री गजेंद्र सिंह खाती, ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया, बैठक का संचालन करते हुए मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा सभी मंडल पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस बैठक में बूथों व शक्ति केंद्र संयोंजकों…
Read More
सेवा निवृत्त राजकीय पेशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक हुई आयोजित…

सेवा निवृत्त राजकीय पेशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक हुई आयोजित…

सेवा निवृत्त राजकीय पेशनर्स संगठन मुनिकीरेती- ढालवाला की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने सरकार से मांग की है कि पंजाब व हरियाणा सरकार की तर्ज पर राशिकरण की कटौती 10 वर्ष 8 माह तक ही किया जाय। तुरंत अतिरिक्त कटौती बन्द की जाय। बैठक का संचालन करते हुए सचिव भगवती प्रसाद उनियाल ने कहा कि कोषागार समय पर पेन्शनरों की पेंशन का भुगतान करे। बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने सरकार से मांग की कि गोल्डन कार्ड की ओ.पी.डी.नि:शुल्क एवं 35000 पेशनरों का पुन: गोल्डन कार्ड…
Read More
डा. नरेश बंसल ने 67वे राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग, रखी भारत की बात…

डा. नरेश बंसल ने 67वे राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग, रखी भारत की बात…

देहरादून: 67वे राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में डा. नरेश बंसल सांसद राज्यसभा एवं राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष भाजपा ने लिया हिस्सा, विभिन्न विषयो पर आयोजित कार्यशालाओ मे रखी भारत की बात।डा. नरेश बंसल ने बताया की मोदी सरकार मे भारत मे हर क्षेत्र मे सर्वागीण विकास हुआ है यहां के नागरिको को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओ मे इजाफा हुआ व उनका स्तर बढ़ा है। डा. नरेश बंसल ने भारत में महिलाएं सुरक्षित हैं।ह्युमन ट्रैफिकिंग पर भारत में रोकथाम के प्रयास जारी है।महिलाओं की सुदृढता के लिये अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।केन्द्र की सरकार महिलाओं के प्रति सभी प्रकार के भेदभाव और…
Read More
स्थापना दिवस पर फूटा युवाओं का ग़ुस्सा, पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच

स्थापना दिवस पर फूटा युवाओं का ग़ुस्सा, पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच

  उत्तराखंड,देहरादून। शनिवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी पार्क से सैकड़ों की संख्या में युवा व युवतियों ने बेरोजगार संघ के नेतृत्व में सडकों पर निकल कर मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने के लिये जुलूस निकाला ,जिसे उत्तराखंड पुलिस द्वारा हाथी बड़कला पुलिस चौकी के पास रोक दिया गया जहां पर युवाओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर माहौल को गरमा दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ये कैसी विडंबना है कि इक तरफ बेटी बचाओं, बेटी बराओ का नारा देने वाली सरकार बेटियों को पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट नहीं दें रही है। …
Read More
राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न संगठनों ने शसक्त भू-कानून मूल निवास तथा अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर निकाला मार्च

राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न संगठनों ने शसक्त भू-कानून मूल निवास तथा अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर निकाला मार्च

उत्तराखंड ,देहरादून। शनिवार को राज्य स्थापना दिवस की 24वीं बर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के वेनर तले शसक्त भू-कानून, मूल निवास, छूटे हुए आंदोलनकारियों का चिह्ननीकरण,ओल्ड पेंशन, बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं महिला अपराध आदि मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से घंटाघर होते हुए कचहरी तक मार्च निकालकर सरकार को चेताया। परेड ग्राउंड में एकत्रित विभिन्न संगठनों के वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखण्ड में काफी समय से शसक्त भू-कानून लागू करने की मांग उठाई जाती रही हैं इस माग के मूल में एक सख्त भू-कानून के माध्यम से यहां के लोगों की…
Read More
32 यात्रियों का दूसरा दल बद्रीनाथ के लिए हुआ रवाना…

32 यात्रियों का दूसरा दल बद्रीनाथ के लिए हुआ रवाना…

नैनीताल: शनिवार को डीटीडीओ अतुल भंडारी ने पर्यटक आवास गृह सूखाताल से हरी झण्डी दिखा कर दल रवाना किया। दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए दूसरा दल रवाना हुआ जिसमें 32 यात्री है। चार दिवसीय यात्रा नैनीताल से प्रारम्भ होकर कालेश्वर_बद्रीनाथ वापस कर्णप्रयाग-नैनीताल लौटेगी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग से चन्दन सिंह बिष्ट, मुख्य प्रशानिक अधिकारी, नैनीताल, भी० गफ्फार एवं प्रभारी पर्यटक आवास गृह सुखाताल के प्रकाश मेहरा एवं निगम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। बता दें कि पर्यटन विभाग की…
Read More
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पुलिस लाइन में राज्यपाल ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली…

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पुलिस लाइन में राज्यपाल ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली…

देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाईन, देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ एवं ‘पुलिस पदक’ प्राप्त पुलिस अधिकारियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश के द्वारा सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की पत्रिका ‘‘संकल्प…
Read More
कर्णप्रयाग कॉलेज में 25वां उत्तराखंड स्थापना दिवस: एनएसएस द्वारा अलकनंदा-पिंडर सफाई अभियान आयोजित

कर्णप्रयाग कॉलेज में 25वां उत्तराखंड स्थापना दिवस: एनएसएस द्वारा अलकनंदा-पिंडर सफाई अभियान आयोजित

कर्णप्रयाग : डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 25वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रावती व हिना नौटियाल के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने अलकनंदा-पिंडर संगम पर सफाई अभियान चलाया और नदी किनारे पड़े हुए प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया । अभियान के दौरान, स्वयंसेवकों ने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी. एन.खाली ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवियो के इस प्रयास से स्थानीय जनता को…
Read More
युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक विशिष्ट ’’युवा नीति’’ बनाई जाएगी – मुख्यमंत्री धामी

युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक विशिष्ट ’’युवा नीति’’ बनाई जाएगी – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून । आज पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई अहम घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा के कारण मार्ग एवं पुलों के बह जाने की दशा में यातायात को तुरन्त सुचारू करने के लिए वैलीब्रिज स्थापित किए जाएंगे। उत्तराखण्ड राज्य में महिलाओं का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए महिला नीति को यथाशीघ्र अधिसूचित किए जाने के साथ ही युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक विशिष्ट ’’युवा नीति’’ भी बनाई जाएगी। इसी तरह आगामी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड के जो खिलाड़ी मेडल जीतेंगे, उनकों…
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलन के शहीदों को अर्पित कीश्रद्धांजलि …

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलन के शहीदों को अर्पित कीश्रद्धांजलि …

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कचहरी देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड राज्य रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर गया है। हमारे राज्य आंदोलनकारियों द्वारा राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्षों के परिणामस्वरूप ही उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का भी इस अवसर पर स्मरण किया जिन्होंने उत्तराखंड राज्य की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर…
Read More