उत्तराखंड

बर्फ से ढके खरसाली-मुखवा गांव, सामान्य दिनों की तरह खुली रही सड़कें…

बर्फ से ढके खरसाली-मुखवा गांव, सामान्य दिनों की तरह खुली रही सड़कें…

उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी सहित जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में आज दिनभर हल्की वर्षा तथा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी जारी रहने से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित यमुना जी के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली एवं गंगा जी के शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव सहित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित अनेक गांव बर्फ से ढक गए हैं। हिमाच्छादित क्षेत्रों की सड़कों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए मशीनों एवं श्रमिकों की तैनाती के फलस्वरूप जिले की अधिकांश सड़कें बर्फबारी के बावजूद सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं। हर्षिल क्षेत्र के आखिरी गांव…
Read More
बारिश-बर्फबारी के चलते लगातार उत्तराखंड का रुख कर रहे पर्यटक…

बारिश-बर्फबारी के चलते लगातार उत्तराखंड का रुख कर रहे पर्यटक…

उत्तराखंड में पखवाड़े भर से हो रही बारिश-बर्फबारी ने लोगों में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह को चौथे आसमान पर पहुँचा दिया है। उत्तराखंड में लगातार उमड़ रही सैलानियों की भीड़ के मद्देनजर अब उत्तराखंड सरकार भी सैलानियों के जश्न को लेकर पूरी तरह से तैयारियों के मूड में है। यही वजह है कि 31 दिसंबर की देर रात तक सैलानियों को जश्न मनाने के लिए विशेष छूट प्रदान करने की तैयारी की जा रही है। 31 दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ जुट चुकी है। 5 दिन पहले…
Read More
राज्य में आकांक्षी ब्लॉकों का पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्वालिटी सर्टिफाइड…

राज्य में आकांक्षी ब्लॉकों का पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्वालिटी सर्टिफाइड…

उत्तरकाशी: जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी0एस0 रावत द्वारा जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन N.Q.A.S कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के आकांक्षी ब्लॉक मोरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर ठडियार को एन0एच0एस0आर0सी0 की ओर से क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि हासिल करने वाला आयुष्मान आरोग्य मंदिर ठडियार उत्तराखण्ड राज्य के आकांक्षी ब्लॉकों का पहला आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन गया है। उनके द्वारा बताया गया कि 14 दिसम्बर को एन0एच0एस0आर0सी0 की ओर से नामित दो सदस्यीय टीम द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर ठडियार में वर्चुअल के माध्यम से मूल्यांकन किया गया, जो कि मुख्यतः सात स्वास्थ्य सेवाओं पर…
Read More
क्षेत्र वासियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए डीएम ने दिए थे निर्देश, यहां सेना नहीं लगाएगी गेट…

क्षेत्र वासियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए डीएम ने दिए थे निर्देश, यहां सेना नहीं लगाएगी गेट…

देहरादून: गत दिवस को मोथारोवाला कैंट क्षेत्र के स्थानीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी सविन बंसल को शिकायत पत्र के माध्यम से अवगत किया कि मोथरोवाला कैंट क्षेत्र, कैंट रोड पर सेना द्वारा गेट लगाया जा रहा हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन की समस्या उत्पन्न होगी। उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी को संयुक्त टीम गठित कर स्थालीय निरिक्षण की कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के अनुपालन में आज उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी द्वारा टीम गठित कर उक्त स्थल का सयुंक्त निरीक्षण कराया गया। इस दौरान अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी छावनी परिषद कलेमेन्टाउन देहरादून, स्टेशन कमाण्डर,…
Read More
हल्द्वानी : रोडवेज बस की जोरदार टक्कर में चालक की हुई मौत,कई यात्री हुए घायल…

हल्द्वानी : रोडवेज बस की जोरदार टक्कर में चालक की हुई मौत,कई यात्री हुए घायल…

उत्तराखंड रोडवेज की एक और बस हादसे का शिकार हुई है आज सुबह यूपी से दुखद खबर सामने आ रही है। दिल्ली से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस UK04- PA- 2187 बिलासपुर में थाने के सामने एक चावल से भरी ट्राली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह लगभग 5ः30 बजे हुआ, जब बस चालक को नींद आ गई और उसने नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बस के कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया…
Read More
कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों के लिए पहली सूची की जारी, निष्ठावान कार्यकर्ता को दी गई प्राथमिकता

कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों के लिए पहली सूची की जारी, निष्ठावान कार्यकर्ता को दी गई प्राथमिकता

  देहरादून, 28 दिसंबर। कांग्रेस पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम श्रीनगर से मीना रावत,काशीपुर से संदीप सहगल और हल्द्वानी से ललित जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा,अन्य नगर पालिका और नगर पंचायतों में निम्नलिखित प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। बागेश्वर नगर पालिका:  कवि जोशी खटीमा:  उमेश राठौर बाजपुर:  गुरजीत सिंह गित्ते सितारगंज:  राजेश कुमार जसपुर: आविद हुसैन नूरी दुगड्डा: पूजा…
Read More
मौसम विभाग के अपडेट, इस जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित

मौसम विभाग के अपडेट, इस जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित

  देहरादून। मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा दिनांक 27.12.2024 को सांय 6:30 बजे जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, 28.12.2024 को उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ जनपद नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में, विशेषकर 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अतिरिक्त, कुछ स्थानों पर शीत लहर की आशंका भी जताई गई है। मौसम की गंभीर परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, छात्र - छात्राओं की सुरक्षा के उद्देश्य से मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के पूर्वानुमान के आधार पर, दिनांक 28.12.2024 को जनपद…
Read More
परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 42 वाहनों के चालान व 04 वाहन सीज

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 42 वाहनों के चालान व 04 वाहन सीज

आज परिवहन विभाग के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 42 वाहनों के चालान किए गए और 04 वाहनों को सीज किए गए । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री जितेंद्र सांगवान के द्वारा हल्द्वानी -भीमताल -अल्मोड़ा एवं परिवहम कर अधिकारी गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी -रुद्रपुर मार्ग पर चैंकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग, नो पार्किंग, सीट बेल्ट, हेलमेट, रिफ्लेक्टर, फिटनेस , परमिट शर्तो के उल्लंघन आदि के अभियोग में ई-रिक्शा, टैक्सी, मैक्सी, बस, ऑटो आदि वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई । प्रपत्र प्रस्तुत न करने की अभियोग में दो ई रिक्शा तथा दो टैक्सी मैक्सी…
Read More
बागेश्वर: मौसम विभाग की चेतावनी के मध्यनजर, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश…

बागेश्वर: मौसम विभाग की चेतावनी के मध्यनजर, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश…

भारत मौसम विज्ञान विभाग,मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पांच दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के तहत जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। अध्यक्ष आपदा प्रबंधन/ जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आईआरएस (इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम) से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने एन०एच०,लो०नि०वि०,पी०एम०जी०एस०वाई०,आदि कार्यदायी संस्थाओं के अंर्तगत किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में मार्ग को सुचारू करने हेतु जे०सी०बी०…
Read More
नए साल के जश्न मनाने में  ड्रिंक एंड ड्राइव से दूरी बनाए उत्तराखंड के युवा – प्रियंका भट्ट

नए साल के जश्न मनाने में ड्रिंक एंड ड्राइव से दूरी बनाए उत्तराखंड के युवा – प्रियंका भट्ट

देहरादून: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़े रखने एवं नए साल के जश्न मनाने के शुभ अवसर पर “द हाउस ऑफ़ इंडल्जेंस” कैफे मसूरी रोड देहरादून में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को”द हाउस ऑफ़ इंडल्जेंस” के संस्थापक प्रियंका भट्ट एवं संजय सिंह राणा ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। प्रियंका भट्ट ने कहा उत्तराखंड में महिलाओं को स्वरोजगार करने की दिशा में सरकार द्वारा चलाए गए प्रयास का परिणाम अब आने लगा है। प्रदेश के महिला अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है और अपना स्वरोजगार स्थापित कर रही है।…
Read More